Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Feb, 2026 08:19 PM

पवित्र माह रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म-अनुशासन का विशेष समय माना जाता है। रोजेदार पूरे दिन उपवास रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और रात में विशेष नमाज ‘तरावीह’ अदा करते हैं, जिसमें पवित्र...
रायपुर: पवित्र माह रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से हो चुकी है। मुस्लिम समाज के लिए यह महीना इबादत, रोजा और आत्म-अनुशासन का विशेष समय माना जाता है। रोजेदार पूरे दिन उपवास रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और रात में विशेष नमाज ‘तरावीह’ अदा करते हैं, जिसमें पवित्र कुरान का पाठ किया जाता है।
रमजान को ध्यान में रखते हुए साय सरकार ने राज्य के सभी शासकीय मुस्लिम अधिकारी एवं कर्मचारियों को कार्यालय समय से एक घंटा पूर्व कार्यमुक्त होने की अनुमति प्रदान की है। सरकार के इस निर्णय से रोजा रख रहे कर्मचारियों को इबादत और पारिवारिक समय के लिए अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी। सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए डॉ. सलीम राज ने इसे सराहनीय कदम बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सभी जाति, धर्म, पंथ और समाज की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह निर्णय सामाजिक सद्भाव और धार्मिक संवेदनशीलता का प्रतीक है।
डॉ. सलीम ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना को भी दर्शाती है। उन्होंने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय रोजेदार कर्मचारियों के लिए राहत भरा है।