Edited By Desh Raj, Updated: 18 Feb, 2026 08:23 PM

BJP से निकाले गए परासिया नपा अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कमीशनखोरी के आरोप में BJP से निष्कासित छिंडवाड़ा जिले की परासिया नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद मालवीय को पुलिस ने अरेस्ट कर...
(छिंदवाड़ा): BJP से निकाले गए परासिया नपा अध्यक्ष के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। कमीशनखोरी के आरोप में BJP से निष्कासित छिंडवाड़ा जिले की परासिया नगर पालिका के अध्यक्ष विनोद मालवीय को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। विनोद मालवीय पर महिलाओं से गलत व्यवहार, छेड़छाड़, बगैर अनुमति कॉल रिकॉर्डिंग जैसे संगीन आरोप लगे थे।
विनोद मालवीय पर इन आरोपों के बाद छिंदवाड़ा जिले की राजनीति में तूफान आ गया था। विरोधियों के साथ ही बीजेपी को भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ा था। महिलाओं से छेड़छाड़, गोपनीय बातचीत रिकॉर्ड करने जैसे संवदेनशील आरोपों के चलते यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। विनोद मालवीय की गिरफ्तारी के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर चलता रहा औऱ गिरफ्तारी की खबर सुर्खियां बनी रही।
पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद बताया कि मालवीय पर महिलाओं से अनुचित व्यवहार और दूसरी शिकायतों के बाद जांच शुरू हुई और तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला गया। डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए गए । क्योंकि मामला काफी गंभीर और राजनीतिक था तो पुलिस ने गोपनीय तरीके से कार्रवाई की और मंगलवार रात को दबोच लिया।
विनोद मालवीय पहले ही गंभीर आरोपों को झेल रहे थे और फिर उनका ठेकेदार से कथित रूप से कमीशन मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिससे जिले में हड़कंप मच गया और राजनीति के साथ ही सामाजिक हलकों में भी बातें होने लगी। इसके बाद भाजपा पर भी उन पर कार्रवाई करने का दवाब बढ़ गया। जिसके चलते भाजपा ने विनोद मालवीय को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। लिहाजा आरोपी को गिरफ्तार करके मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस अब रिमांड भी मांग सकती है।