धूमधाम से की बेटे की शादी, सुहागरात पर दूल्हे को पता चला ऐसा सच, अस्पताल ले गए, हो रही बदनामी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 28 Oct, 2025 01:05 PM

bride turns out to be transgender after marriage family shocked in chhatarpur

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने अपने सपनों की दुल्हन से सात फेरे तो लिए, लेकिन शादी के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। दरअसल, शादी के बाद दुल्हन...

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने अपने सपनों की दुल्हन से सात फेरे तो लिए, लेकिन शादी के बाद जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। दरअसल, शादी के बाद दुल्हन किन्नर निकली।

जानकारी के मुताबिक, छतरपुर जिले के एक गांव में रहने वाले शुकरू अहिरवार (मूल रूप से हरियाणा के निवासी) अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे की शादी काफी समय से नहीं हो पा रही थी। इसी बीच एक रिश्तेदार ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ से दुल्हन लाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसके लिए 50 हजार रुपए देने होंगे। बेटे की शादी के लिए शुकरू अहिरवार ने अपनी तीन बीघा जमीन गिरवी रखी और किसी तरह पैसों का इंतजाम किया। इसके अलावा शादी में 80 हजार रुपए का और खर्च हुआ।

सुहागरात से पहले खुल गया राज
शादी के बाद जब सुहागरात का समय आया तो दुल्हन दूल्हे से दूरी बनाने लगी। दूल्हे को शक हुआ, और जब सच्चाई सामने आई तो वह दुल्हन दरअसल किन्नर निकली। इसके बाद दुल्हन घर जाने की जिद करने लगी और एक दिन बिना बताए घर से चली गई। गांव वालों को शक हुआ और जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो वहां जांच में दुल्हन के किन्नर और नाबालिग होने की पुष्टि हुई।

पुलिस जांच में जुटी
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूल्हे के पिता ने बताया कि ‘हमने अपने बेटे की शादी के लिए जमीन गिरवी रखी थी, लेकिन हमें धोखा मिला। अब पूरे गांव और समाज में बदनामी हो रही है।’ यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!