भोपाल में साद और साहिल के मकानों पर चला बुलडोजर, कॉलेज छात्रा का हिंदू बनकर किया था यौन शोषण

Edited By meena, Updated: 13 Sep, 2025 12:39 PM

bulldozer ran on saas and sahil s house in bhopal

मध्यप्रदेश के भोपाल में टीआईटी कॉलेज में हुए लव जिहाद के आरोपी साहिल और साद का मकान गिराया गया...

भोपाल (इजहार खान) : मध्यप्रदेश के भोपाल में टीआईटी कॉलेज में हुए लव जिहाद के आरोपी साहिल और साद का मकान गिराया गया। प्रशासन ने आरोपियों साद और साहिल के अर्जुन नगर स्थित मकानों पर बुलडोजर चलाया। गोविंदपुरा एसडीएम रवीशकुमार श्रीवास्तव और तहसीलदार सौरभ वर्मा की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जिला एवं सत्र न्यायालय से कोई स्थगन आदेश नहीं मिलने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई की।पुलिस बल की कड़ी मौजूदगी में सरकारी जमीन पर बने अवैध कब्जे को हटाया गया। वहीं तीसरे आरोपी फरहान के मकान का न्यायालय में मामला होने के कारण आज 11 बजे सुनवाई होने के बाद फ़ैसला होगा।

PunjabKesari

बुलडोजर कार्रवाई का नोटिस हो चुका है जारी

प्रशासन ने केस के मुख्य आरोपी फरहान खान, साद और साहिल तीनों के घरों को अवैध अतिक्रमण मानते हुए बुलडोजर चलाने का फैसला किया था। ये मकान रायसेन रोड के अर्जुन नगर में स्थित है और शासकीय जमीन पर बने होने का दावा किया गया है। प्रशासन ने तीनों आरोपियों को उनके मकानों से अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में 4 सितंबर तक का समय दिया गया था और अतिक्रमण न हटाने की स्थित में तहसीलदार ने 13 सितंबर को बुलडोजर कार्रवाई का अंतिम नोटिस भेजा था।

PunjabKesari

ये है पूरा मामला

भोपाल के टीआईटी कॉलेज की एक छात्रा ने फरहान खान, साद और साहिल के खिलाफ दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। छात्रा ने बताया कि फरहान ने पहले हिंदू नाम से उसके साथ मित्रता बढ़ाई और फिर उसका यौन शोषण किया। उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और अन्य लड़कियों को भी निशाना बनाने की कोशिश की। इस मामले में भोपाल पुलिस ने बागसेवनिया, अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थानों में कई मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने फरहान और साहिल के खिलाफ 250 पन्नों का चालान पेश किया था। मामले की सुनवाई जिला कोर्ट में चल रही थी। इसी मामले में कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!