मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने किए श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन, दी दीपावली की शुभकामनाएं

Edited By meena, Updated: 21 Oct, 2025 11:25 AM

chief minister dr mohan yadav visited shri mahakaleshwar temple and extended di

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए...

उज्जैन (विशाल ठाकुर) : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पहुंचे और बाबा महाकाल के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर विधिवत पूजन-अर्चन कर बाबा महाकाल की आरती की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

PunjabKesari

दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी नागरिकों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला है और हम सबको एकजुट होकर प्रदेश और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की और मंदिर प्रांगण की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निरंतर सुधार और व्यवस्था को और बेहतर बनाने की बात भी कही। मुख्यमंत्री का यह दौरा श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के बीच उत्साह का विषय बना रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच दर्शन का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!