हरिनाम संकीर्तन में डूबे CM विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 10 May, 2026 03:20 PM

cm vishnu deo sai joins harinaam sankirtan

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित Shri Jagannath Temple में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधि-विधान से...

रायपुर (पुष्पेंद्र सिंह): छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शनिवार को राजधानी रायपुर के गायत्री नगर स्थित Shri Jagannath Temple में आयोजित हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

PunjabKesari, Vishnu Deo Sai, CM Vishnu Deo Sai, Jagannath Temple Raipur, Harinaam Sankirtan
 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन जैसी धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएं भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही और पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में डूबा नजर आया। इस अवसर पर विधायक Purandar Mishra सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!