दिल का दौरा पड़ने से पूर्व कांग्रेस विधायक का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ ने जताया शोक

Edited By meena, Updated: 13 Nov, 2020 12:14 PM

congress mla dies before heart attack

बैतूल के पूर्व कांग्रेस विधायक और उद्योगपति विनोद डागा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विनोद डागा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने डागा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके निधन...

भोपाल(प्रतुल पाराशर): बैतूल के पूर्व कांग्रेस विधायक और उद्योगपति विनोद डागा का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। विनोद डागा के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने डागा के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके निधन को बेहद दुखद व स्तब्ध करने वाला बताया।


पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट में लिखा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक  विनोद डागा के असामयिक निधन की ख़बर बेहद दुखद व स्तब्ध करने वाली है। कल ही संगठन की एक बैठक में वे साथ थे। कांग्रेस के निष्ठावान सिपाही के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का सदैव पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन किया।

PunjabKesari

आपको बता दें कि विनोद डागा रोज की तरह गुरुवार सुबह जैन स्थानक गए थे। वहीं मंदिर में ही हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिवंगत विनोद डागा के छोटे बेटे निलय डागा फिलहाल बैतूल विधान सभा सीट से कांग्रेस के विधायक हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!