मध्य प्रदेश में आर्मी ट्रेन को उड़ाने की साजिश, ट्रैक पर बिछाए डेटोनेटर, टला बड़ा हादसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Sep, 2024 06:18 PM

conspiracy to blow up army train in burhanpur

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश की गई है।

बुरहानपुर। (नितिन इंगले): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में ट्रेन डिरेल करने की कोशिश की गई है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात के बाद मध्य प्रदेश में भी अब इस तरह का मामला सामने आया है। यह मामला बुरहानपुर जिले का है, मामला सामने आते ही सर्वोच्च जांच एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। बुरहानपुर - भुसावल रेलवे रूट का यह मामला है। घटना 18 सितंबर की है ,आपको बता दें कि आरपीएफ, एटीएस के अलावा देश की कई सुरक्षा और खुफिया एजेंसियां भी जांच में जुट गई हैं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली ,मुंबई ट्रैक पर सागफाटा से डोंगरगांव के बीच 10 डेटोनेटर करीब एक से डेढ़ फीट के अंतराल में रखे गए थे।

PunjabKesari ट्रेन खंडवा से होते हुए तिरुवनंतपुरम जा रही थी, ट्रेन यहां से गुजरी तो धमाकों की आवाज ने ट्रेन के चालक को सचेत कर दिया और चालक द्वारा ट्रेन को सागफाटा से कुछ दूरी पर रोक दिया गया और सागफाटा स्टेशन मास्टर को मेमो दिया गया, लगभग 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन भुसावल की तरफ रवाना हुई, इसके बाद भुसावल पहुंचकर भी घटना की शिकायत स्टेशन मास्टर को की गई और इस मामले की जांच शुरू की गई।

PunjabKesari प्राप्त जानकारी के अनुसार आर्मी की स्पेशल ट्रेन को सागफटा रेलवे स्टेशन के पास डिरेल करने की नाकामयाब कोशिश की गई, इस मामले को रेलवे मंत्रालय ने भी काफी गंभीरता से लिया है और आर्मी के अधिकारी भी इस मामले की अब जांच में जुट गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!