महाकाल मंदिर में अक्षय कुमार की शूटिंग पर विवाद, श्रद्धालु और पुजारियों ने बोले- मंदिर को बेच डाला

Edited By meena, Updated: 23 Oct, 2021 03:17 PM

controversy over akshay kumar s shooting in mahakal temple

उज्जैन में बीते दो दिनों से OMG-2 की शूटिंग उज्जैन के अलग अलग हिस्सों में चल रही है। शनिवार को महाकाल मंदिर में शूटिंग शुरू हुई जिसके लिए अक्षय कुमार महाकाल मंदिर पहुंचे है। मंदिर में सुबह से ही पुरोहितों और पुजारियों को प्रवेश करने से रोक दिया गया...

उज्जैन(विशाल सिंह): उज्जैन में बीते दो दिनों से OMG-2 की शूटिंग उज्जैन के अलग अलग हिस्सों में चल रही है। शनिवार को महाकाल मंदिर में शूटिंग शुरू हुई जिसके लिए अक्षय कुमार महाकाल मंदिर पहुंचे है। मंदिर में सुबह से ही पुरोहितों और पुजारियों को प्रवेश करने से रोक दिया गया था। इसके बाद गेट नंबर 4 और 5 से श्रद्धालुओं को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। पुजारियों-पुरोहितों ने मंदिर प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल से विवाद करने लगे। 250 रुपए देकर शीघ्र  दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को भी कई बार रोका गया। जिसके चलते कई बार विवाद की स्थिति बनी।

PunjabKesari

महाकाल मंदिर में पहुंचते ही श्रद्धालुओं की शीर्घ दर्शन की व्यवस्था को बार-बार बदला गया। यहां कई बार श्रद्धालुओं को रोका गया। तो कई बार गेट बंद कर दिए गए। सुरक्षा गार्डों ने भी श्रद्धालुओं से बदसलूकी भी की। अक्षय कुमार जिस कार से उज्जैन आये उसमे काले कांच लगे थे इसको लेकर भी एडिशनल एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा नियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।

PunjabKesari

कलेक्टर आशीष सिंह ने इस मामले में मीडिया से चर्चा में कहा कि श्रद्धालुओं के दर्शन में किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। प्रोटोकॉल दर्शन में थोड़ा फेरबदल किया गया था। पंडे-पुजारियों को मंदिर में आने में हो सकता है शुरु में दिक्कत आई हो, फिल्म को लेकर  इनपुट थे इसको लेकर सुरक्षा दी गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!