देवर ने भाभी की मांग में भरा सिंदूर...रिश्तों की नहीं रखी लाज, फिर नाजायज रिश्ते का हुआ खौफनाक हश्र

Edited By meena, Updated: 24 Jul, 2025 08:30 PM

devar bhabhi committed suicide by jumping from bahuti waterfall

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक नाजायज रिश्ते का दर्दनाक अंत देखने को मिला...

मऊगंज (गोविंद सिंह) : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक नाजायज रिश्ते का दर्दनाक अंत देखने को मिला। जहां देवर-भाभी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर बहुती वाटर फाल से छलांग लगा दी। इससे पहले देवर ने भाभी की मांग में सिंदूर भी भरा। घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। इंस्टा स्टोरी में कपल ने कुछ लोगों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेलिया खटखरी के रहने वाले देवर भाभी के प्रेम संबंध थे। दोनों ने बुधवार शाम इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर बहुती वाटर फाल में एक साथ छलांग लगा दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

चार दिन पहले दोनों घर से अचानक लापता हो गए थे। भाभी तीन बच्चों की मां है और उसके पति तथा बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। मऊगंज के बहुती जलप्रपात में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

PunjabKesari

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीईआरएफ (SDERF) की टीम सर्चिंग अभियान के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला ने इंस्टाग्राम स्टोरी के साथ सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात कही गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!