दिग्विजय सिंह ने PM मोदी को किया बर्थडे विश, बोले- ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दें

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2020 11:17 AM

digvijay singh wishes pm modi a happy birthday

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए हैं। देश भर से उनको जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पीएम मोदी के बर्थडे पर उन्हें विश किया। दिग्विजय सिंह शुभकामनाओं के साथ...

भोपाल(प्रतुल पाराशर): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 70 वर्ष के हो गए हैं। देश भर से उनको जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी पीएम मोदी के बर्थडे पर उन्हें विश किया। दिग्विजय सिंह शुभकामनाओं के साथ साथ तंज कसते हुए ईश्वर से पीएम मोदी के लिए सदबुद्धि की मांग भी की। 

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए  लिखा-मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं ईश्वर उन्हें सदबुद्धि दें और वे मल्टीनेश्नल व कॉर्पोरेट से हटकर मज़दूर व किसान के बारे में भी सोचें। मेरा निवेदन है कि मोदी जी किसान व उपभोक्ताओं के हितों का ख़्याल रखते हुए उनके हितों के विपरीत लाए अध्यादेश वापस लें और बेरोज़गारों को रोज़गार दें।

PunjabKesari

आपको बता दें कि बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘'सेवा सप्ताह‘' के रूप में मना रही है। इसमें 14 सितंबर से तीन सप्ताह तक चलने वाले राष्ट्रव्यापी उत्सव और कार्यक्रमों की घोषणा की है जो दो अक्टूबर तक चलेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा करीब तीन दशक पहले लिखे गए पत्रों के संग्रह को भी जारी किया जायेगा।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!