बेहद शर्मनाक! इलाज कराने आई बुजुर्ग मां से बिछड़ गया मानसिक रूप से कमजोर बेटा...दरिंदे ने मदद के नाम पर लूट ली अस्मत

Edited By meena, Updated: 24 Jan, 2025 08:27 PM

elderly woman raped in shahdol

महिला का बेटा लापता हो गया, तो एक दरिंदे ने बेटे को ढूंढने की मदद का कहकर उसके जंगल में ले जाकर ज्यादती कर डाली...

शहडोल (कैलाश लालवानी) : मध्य प्रदेश के शहडोल में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां दमोह से अपने बेटे का इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला शहडोल आई थी। महिला का बेटा लापता हो गया, तो एक दरिंदे ने बेटे को ढूंढने की मदद का कहकर उसके जंगल में ले जाकर ज्यादती कर डाली। महिला ने घटना की शिकायत ब्यौहारी पुलिस को दी जिसके बाद दुराचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, दमोह से एक महिला ब्यौहारी थाना क्षेत्र के एक आश्रम में अपने मानसिक रुप से कमजोर बेटे का इलाज कराने आई थी। इसी दौरान महिला का बेटा लापता हो गया। तभी संतोष नामक युवक ने महिला की मदद का भरोसा दिलाया और उसे बोडडीहा जंगल में ले गया।

PunjabKesari

युवक ने जंगल में महिला से दुराचार किया। इसके बाद मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी। जैसे कैसे महिला थाने पहुंची और ब्यौहारी पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ दुराचार की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!