ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
Edited By Prashar, Updated: 26 Apr, 2019 10:01 AM

मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। अचानक उठती आग की लपटों के साथ पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग स्टेशन परिसर में स्थित कैंटीन में लगी थी जिससे लाखों का नुकसान हो गया।
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह भयंकर आग लग गई। अचानक उठती आग की लपटों के साथ पूरे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग स्टेशन परिसर में स्थित कैंटीन में लगी थी जिससे लाखों का नुकसान हो गया।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह करीब साढे 4 बजे कैंटीन से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही कैंटीन में मौजूद कर्मचारी भाग गए। देखते ही देखते इस आग ने कैंटिन के पास स्थित गीताप्रेस गोरखपुर की दुकान, प्रतीक्षालय और कुछ भोजनालयों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि आग किन कारणों से लगी है। लेकिन हादसे की जानकारी लगते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Related Story

Delhi के अस्पताल में आधी रात को मचा हड़कंप, बिजली के जंक्शन बॉक्स में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

फिरोजाबाद में दौड़ती ट्रेन में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

रेस्तरां-पब में लगी भीषण आग, 2 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत; 7 गंभीर घायल

Delhi Restaurant Fire: दिल्ली के सत्य निकेतन में रेस्तरां के भीतर लगी भीषण आग, सुबह-सुबह मची...

Delhi factory fire: दिल्ली के द्वारका में नमकीन फैक्टरी में लगी भीषण आग, आधी रात को मची अफरा-तफरी

Indian Railways: रेलवे स्टेशनों को लेकर जारी हुए कड़े निर्देश, यात्रियों की सुरक्षा पर बड़ा एक्शन

झारखंड: रेलवे स्टेशन के पास RPF जवान का सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शर्मसार हुई इंसानियत, ट्रेन में चढ़ने के विवाद में यात्री की...

Delhi Fire Blast: सुबह-सुबह रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, फटे 3 सिलेंडर, बिल्डिंग से निकाली गई 75...

मातम में बदली नई कार लने की खुशी, 100 मीटर गहरी खाई में गिरते ही लगी भीषण आग, जिंदा जल गए दो लोग