पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, एक ही दिन में रिकॉर्डतोड़ आंकड़े आए सामने

Edited By meena, Updated: 16 Apr, 2021 11:20 AM

former chief minister digvijay digvijay singh became corona positive

मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। एक के बाद एक राजनेता इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। साथ ही संपर्क में...

भोपाल(प्रतुल पाराशर): मध्य प्रदेश में कोरोना महामारी का कहर जारी है। एक के बाद एक राजनेता इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। साथ ही संपर्क में आए सभी लोगों से खुद को आइसोलेशन में रखने अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतने की अपील की है।

PunjabKesari

ट्वीट के जरिए दी जानकारी
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूं। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें।' कांग्रेस नेता ने बताया कि अभी वो दिल्ली में अपने निवास स्थान पर क्वारंटीन हैं।

PunjabKesari

कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
आपको बता मध्य प्रदेश में कोरोना से हाल बेहाल है। दिन प्रतिदिन पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार कोरोना संक्रमण से 53 लोगों की मौत हो गई जबकि 10,166 नए मरीज सामने आए। यदि पहली और दूसरी लहर की बात करें तो यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4365 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!