पूर्व CM कमलनाथ ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, CM शिवराज ने भी किया ट्वीट

Edited By meena, Updated: 02 Oct, 2020 11:57 AM

former cm kamal nath paid tributes to gandhi statue

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शुक्रवार को 151वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया। भारत के पूर्व...

भोपाल(इजहार हसन खान): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शुक्रवार को 151वीं जयंती के मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया। अहिंसा के पुजारी मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म 02 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ और आज उनकी 151वीं जयंती है। 
PunjabKesari
सीएम शिवराज सिंह ने भी श्रद्धांजलि
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट में लिखा- बापू के सत्य, अहिंसा, शांति, सद्भाव के दिये मंत्र को सभी आत्मसात कर लें, तो समाज से बैर-भाव, हिंसा स्वत: मिट जायेगी। विश्व का हर व्यक्ति सृजन का हिस्सा बन जायेगा। यही तो हमारे राष्ट्रपिता के विचारों की शक्ति है, जो सैकड़ों वर्ष पूर्व भी प्रासंगिक थी और आज भी है।
PunjabKesari

साथ ही साथ लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी नमन किया और लिखा- परस्पर लड़ने की बजाय हमें गरीबी, बीमारी और अज्ञानता से लड़ना चाहिए- शास्त्री जी 'जय जवान जय किसान' का नारा देकर देश को नये जोश, नव विश्वास और नई शक्ति से भर देने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व.लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!