खंडवा में गडकरी बोले - MP में अभी तो विकास का ट्रेलर दिखा है, फिल्म तो अभी बाकी है, CM शिवराज ने कहा- कांग्रेस सनातन को खत्म करने वालों के साथ

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 06 Sep, 2023 05:42 PM

gadkari said in khandwa the trailer of development has been shown in mp

मध्यप्रदेश के खंडवा से बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवी इंदौर की संभागीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। यात्रा को केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने खंडवा के रायचंद नागड़ा स्कुल से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान खंडवा पहुंचे...

खंडवा (निशात सिद्दीकी): मध्यप्रदेश के खंडवा से बुधवार को भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पांचवी इंदौर की संभागीय जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। यात्रा को केंद्रीय परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने खंडवा के रायचंद नागड़ा स्कुल से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान खंडवा पहुंचे नीतिन गड़करी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की। केंद्रीय मंत्री ने कहा की मध्यप्रदेश में अब लगातार विकास हो रहा है। मध्यप्रदेश का नाम अब बीमारू राज्य से बदलकर देश के एक विकसित ग्रोथ इंजन और विकास के पॉवर स्टेशन के रूप में हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने भाषड़ में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील भी की कि, वे घबराए नहीं। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से उन्हें संकट से निकाल ले जायेंगे।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Khandwa, CM Shivraj Singh Chouhan, Union Minister Nitin Gadkari, BJP, Congress

खंडवा से निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करने केंद्रीय मंत्री नीतिन गड़करी खंडवा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह और पार्टी अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ कई बड़े नेता भी मौजूद थे। नीतिन गडकरी सबसे पहले निमाड़ के संत दादाजी धूनी वाले के मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर संत दादा जी का आशीर्वाद लिया। उसके बाद वे सीधा सभा स्थल पर पहुंचे। सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे ही उनका उद्बोधन समाप्त होगा, वैसे ही तेज बारिश होगी। और हुआ भी ठीक वैसा ही। जैसे ही उन्होंने अपना भाषण समाप्त किया वैसे ही बारिश की शुरुआत हो गई। गिरती बारिश के बीच ही उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 

यह ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी है – गडकरी
केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने मंच से बोलते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज सबसे पहले हमारे लोकप्रिय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को बहुत-बहुत धन्यवाद दूंगा कि देश के इतिहास में अगर कृषि क्षेत्र में पिछले 7 साल से सात बार प्रथम क्रमांक अगर किसी को मिला है, तो शिवराज जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को मिला है। सिंचाई का क्षेत्र बढ़ा है, उत्पादन बढ़ा है, जिसके कारण गांव समृद्ध और संपन्न बने हैं। एक समय मध्य प्रदेश की चर्चा बीमारू राज्यों में की जाती थी। आज मध्य प्रदेश की एक विकसित राज्यों में चर्चा होती है। मध्यप्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। बीमारू राज्य के नाम से बदलकर यह देश का एक विकसित ग्रोथ इंजन, विकास का पॉवर स्टेशन अगर मध्यप्रदेश हुआ है और इसका श्रेय किसी व्यक्ति को है, तो हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को है। अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था। सही फ़िल्म शुरू होना बाकी है ।

सनातन धर्म को खत्म करने वालों के साथ कांग्रेस- शिवराज
इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच से किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान न करे फसल ख़राब हो। लेकिन आफत आ ही जाए, तो चिंता मत करना। शिवराज सिंह जिन्दा है। संकट के पार निकल के ले जाऊंगा। संकट आ जाए तो घबराना मत। संकट के पार मोदी जी के आशीर्वाद से निकाल कर ले जाऊंगा। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के साथ कांग्रेस ने गठबंधन बनाया, जो कहते हैं कि सनातन धर्म को हम खत्म कर देंगे। अरे, राहुल और सोनिया गांधी, ये तो दुनिया नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने क्या दिया? कमलनाथ ने तो प्रधानमंत्री आवास योजना के मकान भी वापस लौटा दिए थे। मुख्यमंत्री जन आवास योजना में जिनके नाम छूट गए। आचार संहिता से पहले सर्वे कराकर उनके मकान भाजपा सरकार बनवाएगी।

‘नीमच में यात्रा पर कमलनाथ, दिग्विजय और सुरजेवाला के इशारे पर हुआ पथराव’
केंद्रीय मंत्री गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ खंडवा पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 'जन आशीर्वाद यात्राओं से कांग्रेस के पेट में दर्द है। नीमच के मनासा में कांग्रेसी गुंडों ने हमारी जान आशीर्वाद यात्रा पर कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सुरजेवाला के इशारे पर पथराव किया। सुरजेवाला कहते हैं कि भाजपा को वोट देने वाला राक्षस है। अब इन्हें जवाब देना है।

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!