गोंगपा नेता का भड़काऊ बयान- इंदिरा और राजीव तो मर गए, मोदी को मारने वाला बम कब बनेगा?

Edited By meena, Updated: 04 Oct, 2020 03:57 PM

gongpa leader s inflammatory statement in mp

सिवनी जिले के घंसौर विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक रामगुलाम उइके का एक विवादित बयान सामने आया है। जहां एक सभा को संबोधित करते हुए गोंगपा नेता कह रहे हैं कि  "नरेंद्र मोदी के लिए नहीं बना कोई बम, क्यों नही उड़ाते...

सिवनी(अब्दुल काबिज): सिवनी जिले के घंसौर विधानसभा से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक रामगुलाम उइके का एक विवादित बयान सामने आया है। जहां एक सभा को संबोधित करते हुए गोंगपा नेता कह रहे हैं कि  "नरेंद्र मोदी के लिए नहीं बना कोई बम, क्यों नही उड़ाते नरेंद्र मोदी को.." । गोंगपा नेता रामगुलाम उइके का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 

PunjabKesari

दरअसल,  गोंगपा नेता धनौरा जनपद के कुड़ारी गांव में आदिवासी समुदाय की सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वे शब्दों की मर्यादा भूल गए और भड़काऊ भाषण देते हुए बोले- कि इंदिरा गांधी को मारने के लिए गोली बन गई। राजीव गांधी को मारने के लिए बम बन गया लेकिन  "नरेंद्र मोदी के लिए नहीं बना कोई बम, क्यों नही उड़ाते नरेंद्र मोदी को.." पूर्व विधायक रामगुलाम उइके का यह भ़डकाऊ भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!