लॉकडाउन में हादसा: बस-ट्रक की भिड़ंत में 8 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Edited By meena, Updated: 14 May, 2020 10:39 AM

horrific road accident in madhya pradesh

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें करीब 8 मजदूरों की मौत हो गई करीब 55 घायल हो गए। ट्रक में सवार सभी मज़दूर महाराष्ट्र से अपने घर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि हादसा बुधवार देर रात...

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें करीब 8 मजदूरों की मौत हो गई और करीब 55 घायल हो गए। ट्रक में सवार सभी मज़दूर महाराष्ट्र से अपने घर उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले जा रहे थे। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटनी की जांच की जा रही है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को कैंट थाना इलाके के पास रात करीब ढाई बजे के आसपास मजदूरों से भरा ट्रक सामने से आ रही बस से टकरा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मरने वालों की पहचान इब्राहीम, अजीत, अर्जुन, वसीम, रमेश और सुधीर के रूप में हुई है। दो अन्य की पहचान नहीं हुई है। वहीं दुर्घटना होते ही ट्रक का ड्राइवर घटना स्थल से फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!