इंस्टा पर दोस्ती, ब्यूटी पार्लर संचालिका को प्यार में फंसा कर किया रेप, बिजनेस बढ़ाने का लालच देकर भाई के साथ भी करवाया गंदा काम

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 23 Aug, 2025 06:10 PM

in gwalior a beauty parlor owner was gang raped on the pretext of increasing he

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती किस तरह खौफनाक जाल में बदल सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण सामने आया है। भिंड की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने आरोपियों ने ऐसा फंसाया कि उसका जीवन ही तबाह हो गया। महिला को कारोबार बढ़ाने का झांसा...

ग्वालियर: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती किस तरह खौफनाक जाल में बदल सकती है, इसका दर्दनाक उदाहरण सामने आया है। भिंड की एक ब्यूटी पार्लर संचालिका को इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने आरोपियों ने ऐसा फंसाया कि उसका जीवन ही तबाह हो गया। महिला को कारोबार बढ़ाने का झांसा देकर ग्वालियर लाया गया और वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं, घटना के बाद अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया जाने लगा।

बाइक दिलवाकर बढ़ाया भरोसा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राज जाटव से करीब पांच महीने पहले इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने महिला के साथ नजदीकियां बना लीं। भरोसा इतना बढ़ा कि महिला ने आरोपी को किस्तों पर बाइक तक दिलवा दी। इसकी डाउन पेमेंट 20,500 रुपए महिला ने ही दी और किस्त भी वही चुका रही है।

PunjabKesari, https://mp.punjabkesari.in/national/news/chhattisgarh-news-woman-drinks-phenyl-outside-deputy-cm-s-house-2201281

ग्वालियर में बने खौफनाक हालात
15 जुलाई को राज अपने फुफेरे भाई शिवम के साथ महिला से मिला। दोनों ने महिला का गृहस्थी और पार्लर का सामान भिंड से ग्वालियर शिफ्ट कराया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर में किराए के मकान में सामान रखा गया। उसी रात राज ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

छह दिन बाद फिर दोहराई गई दरिंदगी
पीड़िता के मुताबिक, छह दिन बाद राज और शिवम ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान उन्होंने महिला के अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिए। इसके बाद से लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से मदद मांगी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


ये खबर भी पढ़ें-  BJP सरकार ने पूरा नहीं किया वादा, डिप्टी-CM के घर के बाहर महिला ने पिया फिनाइल... बेटी बोली- वादा भूल गई भाजपा

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!