शादी की रस्मों के बीच थप्पड़कांड! नाराज दुल्हन ने दूल्हे को स्टेज से उतारा, लौटाई बारात...

Edited By meena, Updated: 07 Nov, 2025 04:58 PM

in indore the groom slapped the photographer and the bride refused to go ahead

शादी एक ऐसा बंधन है जो एक दो दिन का साथ नहीं बल्कि जिंदगी भर का सफर होता है...

इंदौर: शादी एक ऐसा बंधन है जो एक दो दिन का साथ नहीं बल्कि जिंदगी भर का सफर होता है। लेकिन मध्य प्रदेश के इंदौर में यह सफर शुरु होने से पहले ही कुछ ऐसा हुआ कि स्टेज पर बैठी दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया और बारात को बेरंग लौटा दिया। शहर के नंदलालपुरा इलाके में बुधवार रात एक शादी समारोह हुई इस घटना ने सबको हैरान कर दिया। खास बात यह कि यह शादी कोई अरेंज मैरिज नहीं बल्कि दो साल चले अफेयर के बाद हो रही थी। जहां लड़का लड़की दोनों को अच्छे से जानते थे और समझते भी थे। लेकिन सात फेरों से पहले दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि लाल जोड़े में स्टेज पर बैठी दुल्हन का मन बदल दिया। दुल्हन ने सख्त फैसला लेते हुए शादी से इंकार कर दिया और बारात को लौटा दिया।

मामला एमजी रोड थाना अंतर्गत कोष्ठी समाज की धर्मशाला का है, जहां बाबू घनश्याम नगर निवासी आरती (काल्पिक नाम) और गौरव युवक की शादी तय हुई थी। बुधवार रात गौरव घोड़ी पर सवार होकर धूमधाम से बारात लेकर आया। लड़की वालों ने बारात का भव्य स्वागत किया और सामाजिक रस्में निभाई गईं। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन इसी बीच दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर पहुंचे और वहां कुछ ऐसा हुआ कि अचानक विवाद खड़ा हो गया और सारी कहानी ही पलट गई।

दरअसल, शादी में फोटोग्राफी कर रहा फोटोग्राफर काम के दौरान दुल्हन के पास खड़ा होकर पानी पी रहा था। गौरव को यह बात इतनी नागवार गुज़री कि उसने सबके सामने फोटोग्राफर को थप्पड़ जड़ दिया। गौरव की इस हरकत से आरती हैरान रह गई। उसने तुरंत इस बात का विरोध किया। लेकिन दूल्हा गौरव अपनी गलती मानने के बजाय, उल्टा आरती को ही अपशब्द कहने लगा। फिर क्या था, आरती आपे से बाहर हो गई। उसने तुरंत दूल्हे को स्टेज से नीचे उतार दिया और फेरों से साफ इनकार कर दिया।

वहां मौजूद दोनों पक्षों ने आरती को बहुत समझाया लेकिन उसका फैसला अटल था। उसने साफ़ शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति शादी के पहले इतनी छोटी सी बात पर किसी पर हाथ उठा सकता है और मेरे साथ अभद्रता कर सकता है, तो शादी के बाद क्या करेगा? मैं इसके साथ जिंदगी नहीं बिता सकती। आखिरकार बारात को बेरंग लौटना पड़ा।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!