दोस्त का अप्रैल फूल बना रहा था 10वीं का छात्र, मजाक मजाक में चली गई जान

Edited By meena, Updated: 02 Apr, 2024 07:16 PM

indore 10th class student was making friend s april fool lost his life

इंदौर में दोस्त का अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की मौत हो गई...

इंदौर (सचिन बहरानी): इंदौर में दोस्त का अप्रैल फूल बनाने के चक्कर में 10वीं के छात्र की मौत हो गई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले छात्र ने दोस्त को डराने और अप्रैल फूल बनाने के लिए गले में फंदा लगाया लेकिन फंदा लगाने से सच में उसकी जान चली गई। बताया जा है कि वह घर पर अकेला था फंदा खींचने से उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक मृतक अभिषेक रघुवंशी पुत्र कैलाश रघुवंशी निवासी कड़ीलपुरा है। जहां उसका शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जिसमें मृतक का मोबाइल पास में पड़ा था। जिसे पुलिस ने उसे जब्त कर लिया।

PunjabKesari

फोन से खुलासा हुआ कि मृतक अभिषेक अपने दोस्त को अप्रैल फूल बनाने के लिए फांसी लगाकर मजाक कर रहा था, तभी अचानक स्टूल खिसक जाने से उसे फांसी लगा गई। वही बताया जा रहा है कि मृतक के पिता कलेक्टर ऑफिस में एसडीएम की गाड़ी चलाते हैं। फिलहाल मल्हारगंज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!