आ गई देश के सबसे 'अमीर' और 'गरीब' मुख्यमंत्रियों की लिस्ट, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं MP के CM

Edited By meena, Updated: 31 Dec, 2024 05:03 PM

know how much property the cm of mp owns

साल 2024 के अंत में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने देश के तमाम मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और देनदारियों की रिपोर्ट जारी की है...

भोपाल: साल 2024 के अंत में एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने देश के तमाम मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और देनदारियों की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास 42 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं।

सबसे 'अमीर' मुख्यमंत्री

आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू ने 931 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है, जो उन्हें भारत का सबसे धनी मुख्यमंत्री बनाती है। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू का नाम आता है, जिनकी संपत्ति 332.57 करोड़ रुपये है। तीसरे स्थान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, जिनके पास 51.94 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

सबसे 'गरीब' मुख्यमंत्री

सबसे कम संपत्ति वाली मुख्यमंत्रियों की सूची में ममता बनर्जी शीर्ष पर हैं। उनकी संपत्ति केवल 15.38 लाख रुपये है। उनके बाद जम्मू-कश्मीर के उमर अब्दुल्ला (55.24 लाख रुपये) और केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन (1.19 करोड़ रुपये) का स्थान है।

जानिए सीएम मोहन की संपत्ति

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री मोहन यादव 42 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और उनपर 8 करोड़ रुपए की देनदारियां है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!