बेटे की चाहत में मां ने एक माह की बेटी को मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2020 01:04 PM

mother became a murderer in love of her son

मध्य प्रदेश में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है जहां बेटे की चाह में एक मां ने नवजात बेटी को मार डाला। सामाजिक कुरीती से जुड़ी ये घटना भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां एक मां ने कथित तौर पर अपनी एक महीने की बच्ची की...

भोपाल: मध्य प्रदेश में दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है जहां बेटे की चाह में एक मां ने नवजात बेटी को मार डाला। सामाजिक कुरीती से जुड़ी ये घटना भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र से सामने आई है जहां एक मां ने कथित तौर पर अपनी एक महीने की बच्ची की हत्या कर दी। इस कलयुगी मां ने अपनी बेटी को पानी की टंकी में डुबाकर मार डाला। इसके बाद उस 22 वर्षीय मां को गिरफ्तार कर लिया गया।

PunjabKesari

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के एक दंपति सरिता और सचिन मेवाड़ा और उसके परिजनों को बेटा पैदा होने की अपेक्षा थी। रिश्तेदारों ने बताया कि गर्भअवस्था में ससुरालवालों ने कई वार उसकी झाड़ फूंक भी कराई गई। लेकिन जब बेटी का जन्म हुआ तो वे कुंठित हो गए। जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। खजूरी सड़क पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक एल डी मिश्रा ने बताया कि बुधवार को बच्ची की मां ने उसके लापता होने की बात बोलकर शोर मचाया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की, जिसके बाद छत की पानी की टंकी में बच्ची का शव मिला। पुलिस को शक तब हुआ जब शव मिलने के बाद भी उसकी मां ना रो रही थी और नाहीं किसी से कुछ बोल रही थी।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि मामले में सरिता को अपनी ही एक माह की बालिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने बेटी की हत्या के आरोप में भांडवी की धारा 302 के तहत डेहरिया गांव की निवासी सरिता मेवाड़ा को आज गिरफ्तार किया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!