VIDEO: नगमा से मिलने के लिए स्टेज पर ही भिड़ गए कांग्रेस कार्यकर्ता

Edited By Vikas kumar, Updated: 26 Nov, 2018 05:05 PM

एक तरफ विधानसभा चुनाव जीतने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ इन कार्यकर्ताओं में आपसी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। नौ...

शिवपुरी: एक तरफ विधानसभा चुनाव जीतने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए कांग्रेस पुरजोर कोशिश कर रही है, तो दूसरी तरफ इनके कार्यकर्ताओं में आपसी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। नौबत अब हाथापाई तक पहुंच गई है। ताजा मामला शिवपुरी का है, जहां स्टार प्रचारक नगमा के सामने दो कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।

PunjabKesari

दरअसल, रविवार को अभिनेत्री और कांग्रेस की स्टार प्रचारक नगमा चुनाव प्रचार के लिए शिवपुरी आई थीं। यहां उनसे मिलने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में होड़ लग गई और वे आपस में ही भिड़ गए। स्टेज पर दो नेताओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। नगमा ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनसे भी बहस की। बाद में नगमा ने उनके हाथ से माइक छीनकर सभा को संबोधित किया। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि नगमा ने चार-पांच लोगों से ही स्वागत करने की बात कही तो कांग्रेसी नेता आपस में उलझ बैठे और इसी बात को लेकर उनमें जमकर तू-तू मैं-मैं हो गई। हालांकि, नगमा ने खुद इस मामले में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने। बाद में किसी तरह कार्यकर्ताओं को शांत कराया गया।

PunjabKesari

बता दें कि नगमा यहां कुछ देर से पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने जनता से माफी मांगी। इसके लिए जिम्मेदार उन्होंने शिवराज को बताया और कहा कि मामा जी ने सड़क ही ऐसी बनाई है कि हम समय पर नहीं पहुंच सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!