मंत्री ने पूछा- बीएलए कौन है? BLO बोलीं- नहीं जानती, गुस्साए मंत्री जी ने सुना डाली खरी खोटी

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 29 Nov, 2025 08:22 PM

mp minister narayan kushwaha lashes out over inactive bla in gwalior

मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा अपने गृह नगर ग्वालियर प्रवास के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए वार्ड 35 स्थित शेख की बगिया पहुंचे। लेकिन यहाँ बूथ नंबर...

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण तथा उद्यानिकी विभाग के मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा अपने गृह नगर ग्वालियर प्रवास के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए वार्ड 35 स्थित शेख की बगिया पहुंचे। लेकिन यहाँ बूथ नंबर 80 पर उन्हें पार्टी के BLA की लापरवाही देखकर गुस्सा आ गया। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं।

मंत्री कुशवाहा को जानकारी मिली कि बूथ पर नियुक्त पार्टी BLA मोहित शिवहरे अनुपस्थित हैं और SIR कार्य में सहयोग नहीं कर रहे। जब मंत्री ने कारण पूछा तो कार्यकर्ताओं ने बताया कि BLA शादी में गए हुए हैं। इस पर मंत्री नाराज हो गए और तुरंत उन्हें बदलने के निर्देश दे दिए।

इसी दौरान जब मंत्री ने मौजूद BLA-2 के बारे में BLO से पूछा तो BLO ने साफ कहा कि वह उस BLA को जानती भी नहीं। यह सुनकर मंत्री कुशवाहा और भड़क गए और सार्वजनिक रूप से कहा- इनको बदलो… लोगों की कमी है क्या? शादी में जाना है तो जाए, लेकिन काम को ऐसे नहीं छोड़ सकते। मंत्री ने यह भी कहा कि उनकी विधानसभा में SIR कार्य धीमी गति से चल रहा है और पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्क्रियता से स्थिति और खराब हो रही है। उन्होंने यह भी नाराजगी जताई कि BLA के नाम उन्हें भोपाल से बताए जाते हैं, जबकि स्थानीय स्तर पर उन्हें कोई जानकारी नहीं रहती। हालांकि मंत्री कुशवाहा मौके पर उपस्थित शासन के BLO के काम से संतुष्ट दिखाई दिए और भरोसा दिलाया कि SIR की गति को जल्द सुधारा जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!