MP News : वायनाड और मध्य प्रदेश में बाढ़ पीड़ितों के घर बनाने में मदद करेगी युवा कांग्रेस
Edited By meena, Updated: 17 Aug, 2024 08:16 PM

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और वायनाड के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है...
भोपाल : मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश और वायनाड के बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। भोपाल में शनिवार को पीसीसी में प्रेस कांफ्रेस में बड़ा ऐलान करते हुए मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने यह घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और केरल के वायनाड में बाढ़ से बेघर हुए लोगों के लिए वे नया आशियाना बनाने के लिए राशि जुटाएंगे। इसके लिए आगामी एक महीने में ब्लाक स्तर पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राशि जुटाने का काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि वायनाड में आई बाढ़ से 40 से 50 मकान तबाह हुए हैं। इनमें से दो से तीन मकानों को बनाने का खर्च डोनेट करने के लिए युवा कांग्रेस राशि जुटाएगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश में भी बारिश की वजह से जिन लोगों के घर बहे या टूटे हैं उनके नुकसान की भरपाई के लिए युकां राशि जुटाएगी।
मितेंद्र सिंह ने बताया कि भारी बारिश से वायनाड और मध्य प्रदेश में जानमाल का काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में बाढ़ से आई आफत से राहत, पुनर्वास और पुननिर्माण के लिए भारतीय युवा कांग्रेस प्रयास कर रही है। हाईकमान के निर्देश पर SOSIYC को योगदान करने के लिए मध्यप्रदेश युकां प्रदेश से ब्लाक और पंचायत स्तर पर अभियान चलाकर राहत राशि जुटाएगी। मध्यप्रदेश सहित देशभर में भीषण बाढ़ से तबाही हुई है, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। मितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बाढ़ प्रभावित लोगों के जान-माल के हुए नकसान की चिंता की है।
Related Story

राहुल गांधी के MP दौरे से पहले कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, भागीरथपुरा कांड ने खोली पार्टी एकजुटता की...

BJP विधायक रामेश्वर का बड़ा बयान, MP में जातिगत और हिंदू-मुस्लिम संघर्ष दिग्विजय की देन, जीतू को भी...

MP में शिक्षकों के लिए नए निर्देश जारी, 500 शिक्षकों का अटैचमैंट खत्म, दफ्तरों में बाबूगिरी पर लगाम

मध्य प्रदेश के इस जिले में मकर संक्राति 14 जनवरी को रहेगा स्थानीय अवकाश,आदेश हुए जारी

MP के लिए अच्छी खबर, गूगल करेगा आईटी, आईटीईएस और डेटा सेंटर में निवेश

MP में चतुर्थ श्रेणी आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्तियों पर लगी रोक, जीतू बोले- सरकार को संवेदनाओं से...

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका! अब KW नहीं KVA से बनेगा बिल, 15% तक बढ़ेगा खर्च

दावोस में MP के सपनों को उड़ान देने जा रहे सीएम मोहन, युवा रोजगार के साथ हर संभावना पर होगा मंथन

पुलिस के कारनामे के पूरे MP में चर्चे, गवाह की कमी पूरी करने के लिए चायवाले को ही बना दिया गवाह

विवादों से घिरा MP का ये धाम! कांग्रेस ने 3 IAS अधिकारियों पर लगाया सांठ-गांठ का आरोप, सरकार से की...