गरीब नवाज चाह ले तो हिंदोस्तान का पता नहीं चलेगा... उर्स समारोह में कव्वाह का आपत्तिजनक बयान, मोदी-योगी पर भी कही बड़ी बात

Edited By meena, Updated: 30 Mar, 2022 03:23 PM

रीवा के मनगवा में आयोजित उर्स मेले में कव्वाली के समारोह में कव्वाल का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस कव्वाल ने कव्वाली गाते गाते हिंदोस्तान और भाजपा नेताओं पर ऐसी टिप्पणी कर दी जो चर्चा का विषय बन गई है। इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि...

रीवा(सुभाष मिश्रा): रीवा के मनगवा में आयोजित उर्स मेले में कव्वाली के समारोह में कव्वाल का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस कव्वाल ने कव्वाली गाते गाते हिंदोस्तान और भाजपा नेताओं पर ऐसी टिप्पणी कर दी जो चर्चा का विषय बन गई है। इस मौके पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीजेपी के स्थानीय विधायक पंचू लाल प्रजापति भी मौजूद थे।

सोमवार को रीवा जिले के मनगवां कस्बे में उर्स मेले को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिस में शामिल होने कानपुर और मुजफ्फरपुर से दो कव्वालों को बुलाया गया था इस दौरान कानपुर के रहने वाले कव्वाल शरीफ के द्वारा हिंदुस्तान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी गई। कव्वाल ने कहा कि मोदी जी कहते हैं हम हैं... योगी जी कहते है हम हैं... अमित शाह कहते है हम हैं...मगर है कौन है अगर गरीब नवाज चाह ले तो इनका पता नहीं चलेगा। कव्वाल यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिंदुस्तान का पता नहीं चलेगा, कहां बसा था और कहां है...

बताया जा रहा है कि हर वर्ष मनगवां कस्बे में उर्स के मेले का आयोजन होता है तथा अनवर शाह की मजार पर चादर चढ़ाई जाती है जिसको लेकर बीते कल यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जहां पर शामिल होते हुए कव्वाल ने पहले तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा देश के गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र किया तथा बाद में कहा कि इनका तो कहीं पता ही नहीं चलता ऐसे में गरीब नवाज चाहे तो हिंदुस्तान का भी पता नहीं चलेगा। आपको बता दें कार्यक्रम में सुबह के स्थानीय विधायक पंचू लाल प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!