कांग्रेस के मुस्लिम विधायक ने दिया गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का प्रस्ताव, शंकराचार्य ने दिया खुला समर्थन

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 19 Feb, 2026 08:20 PM

political buzz over cow as national animal proposal shankaracharya support to a

विधानसभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का अशासकीय संकल्प पेश करने वाले विधायक आतिफ अकील को ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का समर्थन मिला है। शंकराचार्य ने कहा कि सभी विधायकों को इस संकल्प को पारित कराने के लिए...

भोपाल (इजहार हसन खान): विधानसभा में गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने का अशासकीय संकल्प पेश करने वाले विधायक आतिफ अकील को ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का समर्थन मिला है। शंकराचार्य ने कहा कि सभी विधायकों को इस संकल्प को पारित कराने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि यह प्रस्ताव पारित नहीं हुआ तो यह हिंदू समाज के लिए कलंक होगा।

उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि जिनसे अपेक्षा होती है, वे कई बार आगे नहीं आते, जबकि जिनसे अपेक्षा नहीं होती, वे हृदय के निकट खड़े दिखाई देते हैं। विधायक आतिफ अकील ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के साथ-साथ गोमाता के निधन के बाद अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई है। शंकराचार्य ने कहा कि स्वयं को हिंदू कहने वाले विधायकों को इस प्रकार का संकल्प स्वयं लाना चाहिए था। उन्होंने सभी विधायकों से अपील की कि वे आतिफ अकील द्वारा प्रस्तुत इस प्रस्ताव को पारित कर इस कार्य में सहभागी बनें। साथ ही उन्होंने आतिफ अकील का अभिनंदन भी किया। इस मुद्दे को लेकर विधानसभा और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!