कांग्रेस को दोहरा झटका, 2 और नाराज पूर्व विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

Edited By meena, Updated: 11 Dec, 2020 07:14 PM

pratap mandloi and ajay chaure left congress and joined bjp

ज्योतिरादित्य सिंधिया के नक्शेकदम पर चलते हुए मध्य प्रदेश में दो और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया व सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय चौरे और...

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): ज्योतिरादित्य सिंधिया के नक्शेकदम पर चलते हुए मध्य प्रदेश में दो और कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया व सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को छिंदवाड़ा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के कद्दावर नेता अजय चौरे और राजगढ़ के पूर्व विधायक प्रताप मंडलोई ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अजय चौरे पूर्व में विधायक रह चुके हैं। चौरे के भाजपा का थामन थाम लेने के बाद कांग्रेस में हड़कंप की स्थिति है।

PunjabKesari

भोपाल दौरे पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के गढ़ में बड़ी सेंधमारी करते हुए कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। छिंदवाड़ा में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट के बड़े दावेदार रहे अजय चौरे ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में चौरे ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सौंसर क्षेत्र में चौरे परिवार का बड़ा राजनीतिक रसूख है। उनके भाई विजय चौरे वर्तमान में कांग्रेस से विधायक हैं।

PunjabKesari
अजय चौरे पूर्व में विधायक रह चुके हैं जबकि दोनों भाइयों के पिता स्वर्गीय रेवा नाथ चौरे विधायक और मंत्री रह चुके हैं। उनकी माता भी कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में अजय चौरे कांग्रेस से टिकट के लिए बड़े दावेदार रहे हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया, बताया जा रहा है कि वे तब से ही नाराज चल रहे थे। वहीं राजगढ़ के कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रताम मंडलोई दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते हैं लेकिन 2003 में वे पार्टी से बागी हो गए थे। तब से वे किसी पार्टी में नहीं थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!