मध्य प्रदेश में कदम रखते ही गिरफ्तार हो जाएंगे राकेश टिकैत, ये है कारण

Edited By meena, Updated: 24 Feb, 2021 06:57 PM

rakesh tikait will be arrested as soon as he steps into mp

किसान यूनियन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के मुखिया राकेश टिकैत मध्य प्रदेश जाने की तैयारी में हैं लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की रणनीति बना ली है। मध्य प्रदेश की पुलिस टिकैत की राज्य में एंट्री होते ही उन्हें...

एमपी डेस्क(विजय केसरी): किसान यूनियन की अगुवाई कर रहे भारतीय किसान यूनियन के मुखिया राकेश टिकैत मध्य प्रदेश जाने की तैयारी में हैं लेकिन मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें सलाखों के पीछे भेजने की रणनीति बना ली है। मध्य प्रदेश की पुलिस टिकैत की राज्य में एंट्री होते ही उन्हें गिरफ्तार करेंगी।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, किसान नेता राकेश टिकैत 8 मार्च को केंद्र के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ मध्य प्रदेश में किसान रैली करने वाले हैं। लेकिन इससे पहले ही अनूपपुर पुलिस ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है और उनकी गिरफ्तारी की तैयारी की है। इससे भी बड़ी बात यह है कि इस सारे मामले का किसान आंदोलन से कोई लेना देना नहीं हैं।

PunjabKesari

दरअसल, 2016 को मध्य प्रदेश की एक कोर्ट ने राकेश टिकैत के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था।  2012 में उनके खिलाफ हत्या की कोशिश और अव्यवस्था फैलाने का आरोप था। इस मामले में कोर्ट ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हो चुका है। बताया जा रहा है कि अनुपपूर के जयाधारी इलाके में पावर प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन करने राकेश टिकैत यहां आए थे। प्रदर्शन के दौरान भारी मात्रा में हिंसा हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।

PunjabKesari

पुलिस ने इस मामले में टिकैत समेत करीब 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ अवैध हथियारों के साथ हिंसा फैलाने, अव्यवस्था फैलाने आदि के साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। टिकैत को तो 2012 में ही जमानत मिल गई थी लेकिन वे कभी अदालत के सामने पेश ही नहीं हुए कई सुनवाइयों में वे लगातार गैर हाजिर रहे। इसके बाद 2016 में अदालत ने उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया था। ऐसे में राकेश टिकैत के मध्य प्रदेश पहुंचते ही पुलिस उन्हें अरेस्ट कर लेगी।

PunjabKesari

बता दें कि रीवा, श्योपुर और देवास में रैलियों को संबोधित करेंगे। महिला दिवस के दिन वे राज्य के किसानों से मिलेंगे और उन्हें नए कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। ये बहुत दिलचस्प है कि राकेश टिकैत के खिलाफ राज्य में पहले से ही एक मामला लंबित है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!