गुपकार संगठन को लेकर शिवराज के सोनिया से सवाल, कांग्रेस गुपकार समझौते के साथ है या नहीं?

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 20 Nov, 2020 05:14 PM

जम्मू कश्मीर में बने गुपकार गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने के बाद देश भर में सियासी तूफान मचा हुआ है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बो ...

भोपाल (प्रतुल पाराशर): जम्मू कश्मीर में बने गुपकार गठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने के बाद देश भर में सियासी तूफान मचा हुआ है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से कश्मीर में बने गुपकार समझौते को लेकर सवाल पूछा है। 

दरअसल भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस कर शिवराज ने कहा कि 'आखिर कांग्रेस अनुच्छेद 370 होन का विरोध क्यों कर रही है। कांग्रेस हमेशा देशविरोधी ताकतों के साथ खड़ी रहती है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वो गुपकार समझौते के साथ है या नहीं? फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला कश्मीर से हटाए अनुच्छेद 370 को चीन की मदद से वापस लगाने की बात कर रहे हैं। महबूबा मुफ्ती भी कई विवादित बयान दे चुकी हैं, और कांग्रेस इन दोनों दलों के साथ खड़ी है। यहां तक कि पी चिदम्बरम, गुलाम नबी आजाद कह रहे हैं कि कश्मीर में धारा 370 फिर से बहाल होना चाहिए। यह लोग अलगाववादी ताकतों के साथ गठबंधन कर रहे हैं। लेकिन, भाजपा का किसी भी राष्ट्रविरोधी पार्टी का गठबंधन नहीं रहेगा।

PunjabKesari,  Madhya Pradesh, BJP, Farooq Abdullah, Mehbooba Mufti, Congress, grouping organization, Sonia Gandhi

गुपकार गठबंधन को बताया गुप्तचर गठबंधन... 
सीएम शिवराज ने गुपकार संगठन पर निशाना साधते हुए कहा, कि इसे गुपकार संगठन कहूं या गुप्तचर संगठन। इसमें तो चीन औऱ पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोग हैं। नेशनल कांफ्रेंस हो या पीडीपी, इनके प्रमुख नेताओं के बच्चे विदेश में पढ़ते हैं, और ये लोग कश्मीरी बेटे बेटियों के हाथ में पत्थर थमा देते हैं।

PunjabKesari,  Madhya Pradesh, BJP, Farooq Abdullah, Mehbooba Mufti, Congress, grouping organization, Sonia Gandhi

पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू पर साधा निशाना...
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधते हुए शिवराज ने कहा कि ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू ने जल्दी सत्ता हासिल करने के लिए देश का विभाजन कराया। वो पंडित नेहरू ही थे, जिन्होंने कश्मीर में धारा 370 लागू करवाई। वो नेहरू जी ही थे, जिन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान की व्यवस्था कर कश्मीर को भारत में मिलने नहीं दिया। वो नेहरू ही जी ही थे, जिन्होंने कश्मीर को संयुक्त राष्ट्र में ले जाकर जनमत संग्रह तक की बात कही थी। और आज भी कांग्रेस अलगाववादी पार्टियों के साथ खड़ी दिखाई दे रही है। 


कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप...
कांग्रेस नेता कश्मीर से 370 हटाने को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन की मदद मांगने की बात कर रहे हैं। कांग्रेस गुपकार दल का अभिन्न सदस्य है। जिला विकास परिषद का कांग्रेस गुपकार दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गुपकार सम्मेलन में कांग्रेस के लोग भी शामिल हुए थे। कांग्रेस ने डीडीसी के चुनाव में गुपकार गठबंधन के साथ 3 सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा। सीएम ने कहा कि मैं कांग्रेस से सवाल पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस धारा 370 को लेकर क्या सोचती है। सोनिया गांधी को अब देश को जबाब देना होगा कांग्रेस के साथ आतंकवादियों के साथ क्या रिश्ते हैं सोनिया गांधी बाटला हाउस एनकाउंटर के बाद रात भर क्यों रोती रहीं। दिग्विजय सिंह अक्सर आतंकवादियों के समर्थन में क्यों खड़े हो जाते हैं। कांग्रेस एक बार फिर कश्मीर की वादियों में जहर फैलाने का काम कर रही है। कांग्रेस को अब बताना होगा कि आखिरकार गुपकार के साथ क्या संबंध है?  महबूबा मुफ्ती के साथ हुए गठबंधन को लेकर सीएम चौहान ने कहा कि भाजपा कभी देश विरोधी ताकतों के साथ खड़ी नहीं हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!