MP के इस IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! OBC महासभा ने खोला मोर्चा, जल्द हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Edited By meena, Updated: 14 Feb, 2026 12:49 PM

sagar collector faces mounting troubles facing corruption charges

मध्य प्रदेश के सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। उन पर कथित मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ओबीसी महासभा ने सागर में प्रेस वार्ता की...

सागर (देवेंद्र कश्यप) : मध्य प्रदेश के सागर जिले के कलेक्टर संदीप जी आर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। उन पर कथित मनमानी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर ओबीसी महासभा ने सागर में प्रेस वार्ता की। महासभा के पदाधिकारी वैभव सिंह लोधी ने आरोप लगाया कि कलेक्टर 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार में लिप्त होने के बावजूद पद पर बने हुए हैं। जो गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के प्रमाण सामने आने के बाद भी शासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।

PunjabKesari

महासभा ने आरोप लगाया कि 6 फरवरी को देवरी में यूजीसी के समर्थन में हुई रैली के बाद 9 फरवरी को संगठन के पदाधिकारियों वीरेंद्र सिंह, महेंद्र पटेल, हेमराज घोषी और बलराम जाटव पर एफआईआर दर्ज की गई। संगठन का दावा है कि कलेक्टर के खिलाफ मीडिया में बयान देने के कारण यह कार्रवाई की गई। वहीं नेशनल हाईवे बाधित करने वालों पर आवेदन देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया गया।

PunjabKesari

प्रेस वार्ता में कलेक्टर के बंगले और कार्यालय में सार्वजनिक धन से कथित अनाधिकृत निर्माण, अभिलेखागार भवन को बिना शासकीय टेंडर के नियमविरुद्ध इंडियन कॉफी हाउस को दिए जाने तथा स्मार्ट सिटी योजना से जुड़े दस्तावेज अपने पास रखने जैसे आरोप भी लगाए गए। महासभा ने इन मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। ओबीसी महासभा ने कहा कि इस तरह की कार्यवाही से प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका बढ़ रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!