कर्नाटक की सत्ता खींचतान पर सिंधिया का तंज, बोले- कांग्रेस वो विद्यार्थी है जो सबक सीखने को तैयार नहीं

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 30 Nov, 2025 08:18 PM

scindia slams congress over karnataka power tussle

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही अंदरूनी लड़ाई...

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही अंदरूनी लड़ाई पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंधिया ने कहा कि “कांग्रेस वो विद्यार्थी है जो सबक सीखने को तैयार नहीं है।”

सिंधिया ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस सत्ता में है, वहीं पर वह कुर्सी की खींचतान में उलझी हुई है, जबकि जनता उनके विमर्श से गायब है। उन्होंने कहा कि राजनीति का मूल उद्देश्य जनता की सेवा और विकास होता है, लेकिन कांग्रेस इसके विपरीत आंतरिक विवादों में फंसी रहती है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने देश में चहुंमुखी विकास और प्रगति को आगे बढ़ाया है। इसी कारण जनता ने पूरे देश में भाजपा को बार-बार समर्थन दिया है। वहीं कांग्रेस बार-बार जनता द्वारा सबक मिलने के बावजूद सीखने को तैयार नहीं है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!