दादा की उम्र के शख्स ने 13 साल की मासूम से किया घिनौना काम, 7 माह की प्रेग्नेंट हुई मासूम, FIR दर्ज

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 31 Oct, 2025 08:33 PM

shahdol news an elderly man committed a heinous act against a 13 year old girl

सोहागपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय अधेड़ ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया, जिससे वह सात माह की गर्भवती हो गई। डॉक्टरों की जांच में यह खुलासा हुआ। घटना के...

शहडोल: सोहागपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 65 वर्षीय अधेड़ ने 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दो बार दुष्कर्म किया, जिससे वह सात माह की गर्भवती हो गई। डॉक्टरों की जांच में यह खुलासा हुआ। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 16 मार्च को बच्ची को घर पर काम कराने के बहाने बुलाया और मौका पाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद फिर बच्ची को बहला-फुसलाकर घर बुलाया और दूसरी बार दुराचार किया। डर और शर्म के कारण पीड़िता चुप रही। हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर परिवार को शक हुआ। जांच में गर्भवती होने का पता चला। परिजनों ने तुरंत सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) शहडोल डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया, "पड़ोसी वृद्ध ने नाबालिग को घर बुलाकर दुराचार किया, जिससे वह प्रेग्नेंट हो गई। शिकायत पर गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।" पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

 

 

 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!