67 की रामकली का 28 के भोलू पर आया दिल, Live In Relation के लिए इजाजत मांगने पहुंचे कोर्ट

Edited By meena, Updated: 25 Mar, 2022 06:41 PM

कहते हैं प्यार अंधा होता है। यह उम्र, जाति या रंग देखकर नहीं होता... इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला जहां 67 साल की महिला का दिल 28 साल के लड़के पर आ गया। खास बात यह कि लड़के ने भी महिला का साथ निभाने का वादा किया और दोनों...

ग्वालियर(अंकुर जैन): कहते हैं प्यार अंधा होता है। यह उम्र, जाति या रंग देखकर नहीं होता... इसका उदाहरण मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देखने को मिला जहां 67 साल की महिला का दिल 28 साल के लड़के पर आ गया। खास बात यह कि लड़के ने भी महिला का साथ निभाने का वादा किया और दोनों कोर्ट पहुंच गए। दोनों ने एक साथ लिव इन में रहने के लिए कोर्ट से दस्तावेज की मान्यता देने के लिए नोटरी कराई है।

PunjabKesari

न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन... कुछ ऐसा ही हाल मुरैना जिले के कैलारस के रहने वाले 67 साल की रामकली की है जिसे 28 साल के भोलू से प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे को प्यार करते हैं और साथ रहना चाहते हैं लेकिन शादी नहीं करना चाहते इसलिए उन्होंने लिव इन रिलेशन को चुना है। दोनों ग्वालियर कोर्ट पहुंचे हैं और लिव इन रिलेशन की नोटरी कराई। रामकली और भोलू का कहना है कि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और साथ रहना चाहते हैं। दोनों बालिग हैं लिव इन रिलेशन में रहने के दौरान भविष्य में किसी तरह का विवाद ना हो इसके लिए विभिन्न रिलेशन की नोटरी कराने आएं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!