MP का जवान सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का हाथ

Edited By meena, Updated: 23 May, 2021 10:20 PM

the martyr of mp in the blast in army vehicle in red sikkim

रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के गुणावद गांव का एक युवा सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद हो गया। जवान का शव 23 मई यानी आज इंदौर पहुंचा। जहां से सुबह तक गुणावद पहुंचेगा। जवान की शहादत की खबर...

रतलाम(समीर खान): रतलाम जिले के नामली थाना क्षेत्र के गुणावद गांव का एक युवा सिक्किम में सेना के वाहन में हुए विस्फोट में शहीद हो गया। जवान का शव 23 मई यानी आज इंदौर पहुंचा। जहां से सुबह तक गुणावद पहुंचेगा। जवान की शहादत की खबर आते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

शहीद का नाम कन्हैयालाल पिता विक्रम जाट और उम्र महज 32 साल है। कन्हैयालाल का 2008 में भारतीय सेना में चयन हुआ था। शनिवार शाम को वे सिक्किम में ड्यूटी के दौरान सेना के वाहन की सफाई कर रहे थे। तभी वाहन में विस्फोट हो गया और कन्हैयालाल मौके पर ही शहीद हो गए।  इसकी जानकारी कन्हैयाल के भाई बलराम जाट को शनिवार रात को मिली। जैसे ही यह बात गांव सहित नामली क्षेत्र में फैली, लोग गमगीन हो गए।

बलराम जाट के अनुसार भाई कन्हैयालाल की पार्थिव देह 23 मई रात करीब 10 बजे तक इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद वहां से रतलाम होते हुए 24 मई को सुबह तक गुणावद पहुंचेगी। कन्हैयालाल का अंतिम संस्कार 24 मई को होगा। बलराम के अनुसार कन्हैयालाल का विवाह सेना में चयन के बाद गांव में ही हुआ था। उनकी दो बेटियां आराध्या (6 वर्ष) और आरोही (3 वर्ष) हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!