मैरिज ब्यूरो चलाने वाली ने पति से करवा दी शादी, 11 महीने लड़की के साथ रहा, उसी के पैसों से खरीदी कार

Edited By meena, Updated: 31 May, 2025 12:10 PM

the wife who ran a marriage bureau got her husband married

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है...

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां अमेरी की एक महिला चित्रा चौधरी, जो मैरिज ब्यूरो चलाती थी, उसने अपने ही पति संजय चौधरी की प्रोफाइल युवती को भेज दी और उसकी शादी भी उसी से करा दी। युवती दमयंती चौधरी, जो कि जांजगीर-चांपा की रहने वाली है, जुलाई 2024 में शादी के लिए मैरिज ब्यूरो से जुड़ी थी। शुरुआत में कई प्रोफाइल भेजे गए। लेकिन जब कोई पसंद नहीं आया, तो चित्रा ने अपने पति का ही प्रोफाइल भेज दिया। उनकी शादी गिरौधपुरी धाम में कराई गई, जिसके बाद संजय युवती को हरियाणा लेकर गया और 11 महीने साथ रहा। बाद में दोनों बिलासपुर में किराए के मकान में शिफ्ट हो गए।

PunjabKesari

इस दौरान संजय ने बीमारी, जरूरत और इमरजेंसी का बहाना बनाकर युवती से 7 लाख रुपए वसूले और उसकी रकम से एक कार भी खरीदी। फिर एक दिन संजय अचानक गायब हो गया। तब जाकर दमयंती को पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई है, वो पहले से शादीशुदा है और चित्रा ही उसकी पहली पत्नी है।

PunjabKesari

युवती की शिकायत पर चित्रा और संजय दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार चित्रा और संजय की लव मैरिज हुई थी और उनका एक बेटा भी है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!