नर्मदा नदी में हजारों वोटर कार्ड मिलने से हड़कंप, इंदौर कलेक्टर ने चुनाव आयोग को भेजी रिपोर्ट

Edited By meena, Updated: 27 Oct, 2026 04:43 PM

thousands of voter cards found in narmada river sparks uproar

मध्य प्रदेश के इंदौर के नजदीक नर्मदा नदी में सफाई के दौरान बहुत सारे वोटर कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। ये वोटर कार्ड इंदौर विधानसभा के बताए जा रहे हैं। कांग्रेस जहां इसे SIR...

इंदौर (सचिन बहरानी) : मध्य प्रदेश के इंदौर के नजदीक नर्मदा नदी में सफाई के दौरान बहुत सारे वोटर कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया। ये वोटर कार्ड इंदौर विधानसभा के बताए जा रहे हैं। कांग्रेस जहां इसे SIR से जोड़ कर देख रही वही दूसरी और इंदौर कलेक्टर इसे साल 2016 में जारी कार्ड बता रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में इंदौर के कलेक्टर ने चुनाव आयोग को प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी है।

PunjabKesari

बता दे पिछले दिनों नर्मदा सफाई के दौरान इंदौर विधानसभा के वोटर आईडी कार्ड मिले थे। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हुए। वही पुलिस में शिकायत दर्ज करने की बात कही जा रही थी। इसके साथ ही कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इसे SIR प्रक्रिया से जोड़ कर कार्रवाई की मांग की थी।

PunjabKesari

वहीं इस पूरे मामले को लेकर इंदौर कलेक्टर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि रविवार को सफाई अभियान के दौरान एक एनजीओ की टीम को ये कार्ड मिले थे। मामले में चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी थी। कुछ मतदाताओं के वोटर कार्ड नर्मदा नदी से मिले हैं। इसे लेकर तत्कालिन बीएलओ और इलेक्शन सुपरवाइजर से स्पष्टिकरण लेंगे। इस मामले की तह तक पहुंचेंगे। यह विषय कैसे हुआ और किस प्रकार से यह घटना हुई है। वह रिपोर्ट भेज दी है। इसमें बीएलओ और अन्य अधिकारियो से भी जवाब तलब किया है। वह कार्ड 2016 के समय के हैं पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!