MP News: गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर, पत्नी- बेटे के शव मिले, फायरिंग की आवाज सुनकर दौड़े परिजन, पुलिस जांच में जुटी

Edited By Himansh sharma, Updated: 25 Sep, 2024 07:05 PM

three people committed suicide in gwalior

सरकारी ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी सीमा चौहान बेटे आदित्य का शव घर में मिला है

ग्वालियर। (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के सरकारी ठेकेदार नरेंद्र सिंह चौहान और उनकी पत्नी सीमा चौहान बेटे आदित्य का शव घर में मिला है, बताया जा रहा है कि तीनों की गोली लगने से मौत हुई है। यह घटना बुधवार की है घटना ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में आने वाले 12 बीघा कॉलोनी की है। परिजनों को फायरिंग की आवाज आई थी।

PunjabKesariजिसके बाद ग्राउंड फ्लोर से परिजन तत्काल ऊपर की तरफ भागे यहां पर तीनों लहू लुहान हालत में पड़े मिले, तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर है और अभी जांच कर रही है। तीनों ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है या नरेंद्र ने पहले पत्नी और बेटे को गोली मारी फिर खुद सुसाइड किया है हर एंगल पर पुलिस अभी जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!