Congress नेता मुकेश मल्होत्रा की विधायकी गई, रामनिवास रावत को हाईकोर्ट ने घोषित किया विजेता – कांग्रेस ने बताया आगे का प्लान

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Mar, 2026 09:01 PM

congress mla election nullified in mp supreme court appeal ahead

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया।

ग्वालियर: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर दिया। जस्टिस जी.एस. अहलूवालिया के फैसले में कहा गया कि मल्होत्रा ने अपने नामांकन पत्र में आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई और गलत घोषणा की।

इसके चलते कोर्ट ने उनका चुनाव शून्य घोषित कर दिया और चुनाव याचिकाकर्ता एवं पूर्व विधायक रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा का निर्वाचित विधायक घोषित किया।

कांग्रेस का रुख: सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी पार्टी

मप्र कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले ने कहा कि पार्टी मुकेश मल्होत्रा के साथ मजबूती से खड़ी है। पार्टी इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और न्याय के लिए पूरी लड़ाई लड़ेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!