पाकिस्तान प्रेम को लेकर MP भाजपा-कांग्रेस में छिड़ी जंग, कांग्रेस पर इमरान खान की पार्टी का गाना चुराने का आरोप

Edited By meena, Updated: 19 Sep, 2023 01:23 PM

war breaks out between mp bjp congress over love for pakistan

विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया है...

भोपाल : विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस ने एक थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इस सॉन्ग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का गीत चुराने का आरोप लगाया है। साथ ही इसे कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम बताया है। गीत को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।

दरअसल भाजपा की प्रदेश इकाई के कुछ नेताओं ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के प्रचार गीत के साथ कांग्रेस के प्रचार वीडियो को जोड़कर दिखाया गया था। इसके साथ ही दावा किया गया कि कांग्रेस का प्रचार गीत 'चलो चलो' इमरान खान की पार्टी के प्रचार गीत प्रेरित है। इन्हीं आरोपों के समर्थन प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अपनी जन आक्रोश यात्रा का थीम सॉन्ग चलो चलो पाकिस्तान से चुरा कर लाई है। चचा जान दिग्विजय सिंह को पाकिस्तान से इतना प्रेम है कि यात्रा का थीम सॉन्ग चलो-चलो भी उन्होंने पाकिस्तान से ले लिया। 

गृहमंत्री ने कटाक्ष करते हुए आगे कहा, चलो-चलो में पहले 28 विधायक चले गए, फिर सरकार चली गई, फिर कांग्रेस की साख चली गई और अब जनता प्रदेश से कांग्रेस को चला कर देगी।' कमलनाथ के चलो चलो के कारण ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार और साख चली गई थी। विधानसभा चुनाव में जनता भी कांग्रेस को चलो चलो करने वाली है।

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी के. के. मिश्रा ने इस पोस्ट करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रचार अभियान के मात्र एक गीत से ही भाजपाई बौखला गए हैं। ये बात वो कर रहे हैं, जिनके मुखिया अपने शपथ समारोह में पाक के प्रधानमंत्री को आमंत्रित करते हैं। पाक के नाम का दुरुपयोग कर चुनावी लाभ के लिए सैनिकों को शहीदी करवाते हैं। जल्दबाजी में कुछ कहने के पहले अपनी पार्टी और नेताओं का चरित्र देख लिया कीजिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!