MP में इंडिगो एयरलाइंस की 60 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, इंदौर से दिल्ली का किराया 36 हजार तक पहुंचा

Edited By Desh sharma, Updated: 05 Dec, 2025 09:16 PM

over 60 indigo airlines flights cancelled in mp

पूरे देश में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में भी 60 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई हैं, इसके कारण किराए में भारी इजाफा हो गया है।

(भोपाल): पूरे देश में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट्स रद्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश में भी 60 से ज्यादा फ्लाइट रद्द हुई हैं, इसके कारण किराए में भारी इजाफा हो गया है। इंदौर से दिल्ली का हवाई किराया 36 हजार रुपये तक पहुंच चुका है। पिछले 3 दिनों में क्रू की कमी के कारण हजारों उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दरअसल एविएशन सेक्टर के नए सुरक्षा नियमों के कारण इंडिगो की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं हैं।

मध्यप्रदेश में भी इसका असर पड़ा है। आज भी इंदौर से जाने वाली 26 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और  इंदौर आने वाली 18 फ्लाइट निरस्त की गईं ।  मध्य प्रदेश के प्रमुख एयरपोर्टों से 5 दर्जन से ज्यादा फ्लाइट रद्द हो चुकी हैं। इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने से हवाई सेवाओं पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।  अब दूसरी फ्लाइट्स मनमाना किराया वसूलने पर आ गई हैं। इसी का असर है कि  इंदौर से दिल्ली की हवाई टिकट 36 हजार रुपए तक पहुंच चुका है।

जानकारी के मुताबिक राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से इंडिगो की 18 फ्लाइट रद्द की जा चुकी हैं, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से 5 फ्लाइट कैंसल हो चुकी हैं। वहीं इंडिगो की उड़ानें निरस्त होने का दूसरी कंपनियों की चांदी हो रही है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि  अगले कुछ दिनों तक  यही सिलसिला जारी रहेगा। लिहाजा आने वाले दिनों में भी इसी तरह की दिक्कत जारी रहने की उम्मीद है। किराए और बढ़ने से यात्रियों को जेब और ढीली करनी पड़ सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!