मध्य प्रदेश में 60 हजार से ज्यादा लोग लापता, सिंघार बोले- पश्चिम बंगाल को भी पीछे छोड़ दिया

Edited By meena, Updated: 07 Feb, 2026 02:29 PM

more than 60 000 people are missing in madhya pradesh

लापता लोगों की संख्या के संबंध में सामने आए आंकड़ों को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को ‘बधाई' दी है। सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट में...

भोपाल : लापता लोगों की संख्या के संबंध में सामने आए आंकड़ों को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार को ‘बधाई' दी है। सिंघार ने सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा है,‘‘मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को बधाई ! मध्यप्रदेश अब देश में 'अनट्रेस्ड मिसिंग पर्सन' के मामलों में पश्चिम बंगाल को पीछे छोड़कर सबसे ऊपर पहुंच गया है। भाजपा सरकार इसे एक 'शानदार' उपलब्धि के तौर पर देख सकती हैं।

जारी संसद सत्र में केंद्र सरकार ने खुलासा किया कि 2020 में मध्य प्रदेश में कुल 48 हजार अनट्रेस्ड मिसिंग पर्सन के मामले थे, वहीं 2023 में यह संख्या बढ़कर 60 हजार हो गई। जबकि पश्चिम बंगाल, जो 2020 में 52 हजार मामलों के साथ पहले नंबर पर था, अब दूसरे स्थान पर धकेल दिया गया है। इन 60 हजार अनट्रेस्ड मिसिंग पर्सन में करीब 39 हजार वयस्क महिलाएं हैं। साथ ही 3,725 नाबालिग लड़कियां और 1,110 लड़के शामिल हैं।‘‘ उन्होंने कहा कि ये आंकड़ा भयावह है। कुल 60 हजार में से 44 हजार सिर्फ औरतें और बच्चे हैं, जिन्हें ढूंढने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई। मध्यप्रदेश में 2020 से 2023 के बीच कुल 1.53 लाख मिसिंग केस दर्ज हुए थे। हालांकि हर साल की शुरुआत में प्रदेश पुलिस 'ऑपरेशन मुस्कान' चलाकर मिसिंग केस सुलझाने की कोशिश करती है, लेकिन ये प्रयास बिल्कुल नाकाफी साबित हो रहे हैं।

सिंघार ने इसे पुलिसकर्मियों की संख्या से जोड़ते हुए कहा कि कैग की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस विभाग 25-30  कम क्षमता पर काम कर रहा है। हर थाने में स्वीकृत पदों के मुकाबले 35-40 कर्मचारी कम हैं, जिससे उन पर असहनीय कार्यभार पड़ रहा है। इसके अलावा आधुनिक उपकरणों की भी भारी कमी है। पुलिस विभाग और उसके तंत्र को तुरंत मजबूत करने की सख्त जरूरत है, ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके और कम किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!