दो ट्रेनों के बीच में फंसे घोड़े को देख थम गईं लोगों की सांसे! उसके बाद जो हुआ, उस पर आप यकीन नहीं करेंगे

Edited By meena, Updated: 23 Jan, 2022 01:10 PM

when the horse got stuck between two trains

कहते हैं जब आप मुश्किल में हो तब भी आपको आगे चलते रहना चाहिए न कि डर कर अपना रास्ता बदल लेना चाहिए फिर दुनिया की कोई ताकत आपको मंजिल तक पहुंचने से रोक नहीं पाएगी। इसका उदाहरण एक घोड़ा बना है जो दो ट्रेनों में फंस गया लेकिन न तो डर कर रूका और न ही...

एमपी डेस्क: कहते हैं जब आप मुश्किल में हो तब भी आपको आगे चलते रहना चाहिए न कि डर कर अपना रास्ता बदल लेना चाहिए फिर दुनिया की कोई ताकत आपको मंजिल तक पहुंचने से रोक नहीं पाएगी। इसका उदाहरण एक घोड़ा बना है जो दो ट्रेनों में फंस गया लेकिन न तो डर कर रूका और न ही उसने अपना रास्ता बदला और किस्मत देखो उसकी हिम्मत ने उसे सही सलामत मुश्किल से निकाल भी दिया।

दरअसल यह वीडियो एक आईपीएस ऑफिसर ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। इसमें एक घोड़ा ट्रैक पर दौड़ रहा था तभी दोनों तरफ से ट्रेनें आ गई। ट्रेन में बैठे यात्री डर गए और उसे बचाने के लिए चिल्लाते रहे। लेकिन घोड़ा नहीं रूका और दोनों ट्रेनों के बीच नियंत्रण बनाकर दौड़ता रहा और आखिरकार सही सलामत पार निकल गया।

PunjabKesari

इस वीडियो को शेयर करते हुए ऑफिसर ने लिखा कि उसे दौड़ना आता था, रास्ता बदले बिना दौड़ता रहा और अंत में बाहर निकल आया। छोटे से वीडियो में मानो ज़िन्दगी का सबक है। मुश्किलों के बीच फंसकर विचलित ना हो, बस खुदपर भरोसा रख के आगे बढ़ते रहो।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!