बिना नाम लिए पंडित नेहरू पर बरसीं प्रज्ञा ठाकुर, ‘ऐसे आदमी को पहला PM बनाया, जो अंग्रेजों की चाटुकारिता करता था’

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 29 Sep, 2025 01:50 PM

without naming nehru pragya thakur slammed him

राजधानी भोपाल में दुर्गा वाहिनी के एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर से विवादित बयान दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पं. नेहरू और गांधी को लेकर कड़ा रुख अपनाया और मुस्लिम समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे...

भोपाल: राजधानी भोपाल में दुर्गा वाहिनी के एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने फिर से विवादित बयान दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पं. नेहरू और गांधी को लेकर कड़ा रुख अपनाया और मुस्लिम समुदाय के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे आयोजकीय मंच पर मौजूद लोगों में प्रतिक्रिया देखने को मिली और सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा फैल गई।

देश के पहले PM नेहरू पर तीखे शब्द
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को प्रथम प्रधानमंत्री बनाया गया जिसने न वोटों में जीत हासिल की थी और न ही देश के मन को जीता। प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि ‘ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बना दिया जो अपने कपड़े विदेश धुलवाने के लिए भेजता था, अंग्रेजों की चाटुकारिता करता था और अंग्रेजी महिलाओं के समक्ष नतमस्तक होता था।’ यह टिप्पणी पं. नेहरू और गांधी-परिवार को इशारा कर रही मानी जा रही है।

मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान
कार्यक्रम में साध्वी प्रज्ञा ने मुस्लिमों के प्रति भी आपत्तिजनक और उकसावनुमा बातें कही। उन्होंने कहा कि ‘किसी भी मुस्लिम की बहन न बने… मुस्लिमों में भाई-बहन का रिश्ता नहीं होता… हमें संकल्प करना है कि हमारे घर में कोई भी विधर्मी काम करने न आए… मंदिर के आसपास ध्यान रखें, विधर्मी प्रसाद बेचते मिले तो उनकी ठुकाई करो।’

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!