बीमार पति के इलाज दौरान पत्नी की डॉक्टर से हुई सैटिंग, डाक्टर 2 साल बनाता रहा संबंध लेकिन अब महिला..

Edited By Desh sharma, Updated: 03 Dec, 2025 11:42 PM

woman accuses doctor of rape in jabalpur

जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में पदस्थ रहे एक डॉक्टर पर रेप का बडा आरोप लगा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के इलाज के दौरान उसकी डाक्टर से पहचान हुई और फिर बाद में शादी का झांसा देकर डाक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

(जबलपुर): जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में पदस्थ रहे एक डॉक्टर पर रेप का बडा आरोप लगा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति के इलाज के दौरान उसकी डाक्टर से पहचान हुई और फिर बाद में शादी का झांसा देकर डाक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मंडला की रहने वाली एक महिला ने जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ रहे डॉक्टर के खिलाफ रेप के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि डाक्टर ने शादी करने का झूठा वादा किया था और उसके साथ धोखा किया।

पति के इलाज के दौरान ही दोनों में नजदीकियां बढ़ी

महिला के मुताबिक उसके पति बीमार थे, 2023 में वो पति के इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज आई । यहीं  डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया उसके पति का इलाज कर रहा था, इस दौरान प्रफुल्ल से अच्छी पहचान हो गई। महिला का कहना है कि पति के ठीक होने के बाद वो पति को लेकर मंडला चली गई, लेकिन डॉक्टर से मुलाकात जारी रही। हालांकि साल 2024 में महिला के पति की मौत हो गई थी।

दो साल में कई बार बनाए शारीरिक संबंध

पीड़िता महिला का आरोप है कि दो सालों में डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, डाक्टर उसे घर ले जाकर उसे हवस का शिकार बनाता रहा। वो शादी का झांसा देकर शोषण करता रहा। लिहाजा जब आरोपी ने महिला से बात करना बंद कर दिया तो उसने पुलिस में शिकायत की।  लिहाजा जानकारी है कि डाक्टर  अभी दिल्ली से पीजी कर रहा है और पुलिस मामले की छानबीन में लग गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!