Edited By Desh Raj, Updated: 16 Feb, 2026 06:35 PM

जबलपुर में सुर्खियों को लेकर चर्चा में आई महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव का निधन हो गया है।उनके निधन के बाद अब चर्चाएं उनकी करोड़ों रुपये के संपति की हो रही हैं । दरअसल डॉ हेमलता श्रीवास्तव के पति और पुत्र का पहले ही देहांत हो चुका है। उनकी संपति को...
(जबलपुर): जबलपुर में सुर्खियों को लेकर चर्चा में आई महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव का निधन हो गया है।उनके निधन के बाद अब चर्चाएं उनकी करोड़ों रुपये के संपति की हो रही हैं । दरअसल डॉ हेमलता श्रीवास्तव के पति और पुत्र का पहले ही देहांत हो चुका है। उनकी संपति को लेकर पहले ही विवाद है और उनके देहांत के बाद उनकी करोडों की संपत्ति पर बहुत सारे लोगों की नजर है। हालांति मौत के बाद उनके शव को छोटी बहन शांति मिश्रा के हवाले कर दिया है।
करोड़ों की मालकिन है हेमलता श्रीवास्तव
दरअसल अपनी बहुत ज्यादा संपत्ति विवाद की वजह से ही हेमलता श्रीवास्तव सुर्खियों में है। अनुमान है कि उनके पास 50से 60 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इस संपत्ति को लेकर उनका परिवार से भी विवाद चल रहा था। कुछ लोगों पर फर्जी दान पत्र के जरिए संपत्ति हड़पने तक का आरोप भी लगा था और बीते दिनों परिवार के लोगों पर ही अपहरण भी लग चुका है। इसलिए अब यही सवाल उठ रहा है कि उनके निधन के बाद अकूत संपत्ति का मालिक कौन होगा।
81 साल की हेमलता श्रीवास्तव को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और कई डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज हो रहा था लेकिन वो दम तोड़ गई। पीएम के बाद उनके शव को छोटी बहन शांति को सौंप दिया गया है।
उनकी अकूत संपत्ति पर है कइयों की नजर
डॉ हेमलता श्रीवास्तव के पति और बेटे का तो पहले ही निधन हो चुका है, ऐसे में उनकी संपत्ति पर कई लोगों की नजर टेढ़ी हो चुकी है। उनकी संपत्ति हड़पने का आरोप डॉ सुमित जैन, उनकी पत्नी पर लग चुका है और मामला भी दर्ज है। लिहाजा इसको लेकर जांच चल रही है और उसके बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन करोड़ों की संपति पर कइयों की नजरें हैं।