MP में खौफनाक वारदात! क्रेटा से बाइक की टक्कर पर बढ़ा विवाद, कार चालक की चाकू घोंपकर हत्या

Edited By meena, Updated: 09 Feb, 2026 04:45 PM

a dispute escalated after a collision in jabalpur leading to the stabbing death

मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क पर टक्कर के बाद हुए विवाद में अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय कार चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू...

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में सड़क पर टक्कर के बाद हुए विवाद में अज्ञात हमलावरों ने 35 वर्षीय कार चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि मृतक की पहचान एकांत साहू (35) के रूप में हुई है, जो फर्नीचर व्यवसाय से जुड़ा हुआ था और अधारताल सब्जी मंडी क्षेत्र में रहता था।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे साहू अपनी क्रेटा कार से रांझी होते हुए गोकलपुर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचा। पुलिस ने बताया कि साहू जब अपनी कार को सड़क के किनारे खड़ी कर रहा था, तब सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान मोटरसाइकिल सवार ने अपने साथियों को फोन कर बुलाया और कुछ ही देर में दो अन्य दोपहिया वाहनों से तीन-चार युवक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि इन सभी ने मिलकर कार चालक पर हमला कर दिया। उसने बताया कि हमलावरों ने साहू के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, साहू को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, साहू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!