गणतंत्र दिवस पर बड़ा तोहफा, आजीवन कारावास काट रहे 10 कैदियों को मिली रिहाई

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 27 Jan, 2019 10:39 AM

10 prisoners languishing life imprisonment on republic day

गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 10 कैदियों को शासन के आदेश पर शनिवार को रिहा कर दिया गया।  केंद्रीय जेल के अधीक्षक द्वारा रिहा हुए कैदियों से अच्छा जीवन जीने का वचन लेकर...

रीवा: गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल रीवा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 10 कैदियों को शासन के आदेश पर शनिवार को रिहा कर दिया गया।  केंद्रीय जेल के अधीक्षक द्वारा रिहा हुए कैदियों से अच्छा जीवन जीने का वचन लेकर जेल से रिहा किया गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रीवा केंद्रीय जेल ने कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव जेल मुख्यालय भेजा था। जहां से मध्यप्रदेश शासन जेल विभाग द्वारा कैदियों की रिहाई पर मोहर लगा कर उनकी रिहाई की अनुमति जारी हुई। जिन्हें गणतंत्र दिवस की सुबह रिहा कर दिया गया। ये सभी कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे । जेल अधीक्षक ने सभी कैदियों को फूलों की माला और श्रीफल देकर अच्छा जीवन जीने का वचन लेकर जेल से रिहा किया |

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!