इंदौर के युगपुरुष आश्रम में एक और मौत, 12 वर्षीय बच्चे ने तोड़ा दम

Edited By meena, Updated: 10 Dec, 2024 04:53 PM

12 year old child died in indore s yug purush ashram

विवादों से घिरे मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित युगपुरुष आश्रम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आश्रम में मंगलवार सुबह 12 वर्षीय बच्चे की एक और मौत से...

इंदौर (सचिन बहरानी) : विवादों से घिरे मल्हारगंज थाना क्षेत्र में स्थित युगपुरुष आश्रम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आश्रम में मंगलवार सुबह 12 वर्षीय बच्चे की एक और मौत से हड़कंप मच गया है। मल्हारगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

PunjabKesari

थाना मल्हारगंज के थाना प्रभारी ने 12 वर्षीय मोहित की हुई मौत को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि युगपुरुष आश्रम में ऐसे बच्चों को रखा जाता है जो कि जिस्मानी और दिमागी तौर से कमजोर हैं। 12 वर्षीय मोहित भी हाथ और पैरों से कमजोर था और मोहित के बीमार होने की सूचना जैसे ही आश्रम के लोगों को लगी तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर गए। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मल्हारगंज थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!